आपके संकल्पों की पूर्ति का दिव्य माध्यम
आपके संकल्प, हमारी जिम्मेदारी – धर्म और श्रद्धा का सेतु
क्या आप किसी कारणवश पूजा-पाठ, हवन, दान या अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं कर पा रहे हैं?
कई लोग व्यक्तिगत, व्यावसायिक, स्वास्थ्य या अन्य मजबूरियों के कारण स्वयं पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं कर पाते। 'ओम संकल्प' आपकी ओर से योग्य ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से पूजा, अनुष्ठान और धार्मिक कार्य करवाता है, ताकि आपका संकल्प पूर्ण हो और आपको आध्यात्मिक संतोष प्राप्त हो।
"ओम संकल्प" आपके लिए शास्त्र-सम्मत संकल्प पद्धति के माध्यम से आपकी ओर से योग्य ब्राह्मणों द्वारा विधिवत धार्मिक कार्य करवाने की सुविधा प्रदान करता है। यह सेवा उन लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जो किसी कारणवश स्वयं पूजा-अर्चना नहीं कर सकते, लेकिन धर्म और आस्था से जुड़े रहना चाहते हैं।
"ओम संकल्प" की Power of Attorney for Worship सेवा के अंतर्गत, हम संकल्पदाता के लिए पूरी तरह से शास्त्रानुसार और योग्य ब्राह्मणों के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान, दान, हवन, पूजा, पदयात्रा, प्रसाद सेवा, गौ सेवा, पिंड दान आदि सभी कार्य संपन्न करवाते हैं।
यह सेवा आपके लिए क्यों आवश्यक है?
- यदि शारीरिक असमर्थता, बीमारी, व्यवसाय या नौकरी की व्यस्तता या वृद्धावस्था के कारण आप धार्मिक कार्य नहीं कर पा रहे – तो भी आप इस सेवा के माध्यम से अपनी पूजा-अर्चना, पिंडदान, हवन, गौ सेवा आदि करवा सकते हैं।
- यदि आप विदेश में हैं या किसी अन्य कारण से मंदिर नहीं जा सकते – आप चाहें तो अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए संकल्प लें, और हमारे द्वारा योग्य ब्राह्मणों से धार्मिक अनुष्ठान करवाएँ।
- यदि आपके पूर्वजों का तर्पण, श्राद्ध, या पिंडदान करना चाहते हैं, लेकिन स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते – तो संकल्प द्वारा ब्राह्मणों के माध्यम से इसे संपन्न करवाएँ और अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
- यदि आप खाटू श्याम जी या अन्य तीर्थस्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन सक्षम नहीं हैं – तो 'पदयात्रा' सेवा के तहत ब्राह्मणों द्वारा आपकी ओर से यात्रा करवाई जाती है।
- यदि आप धार्मिक पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन समय या परिस्थिति आड़े आ रही है – तो इस सेवा का लाभ लेकर हवन, दान, अनुष्ठान, पाठ, जप आदि करवाएँ और शास्त्रों के अनुसार पुण्य अर्जित करें।