कैसे जुड़ें
इस सेवा में भाग लेने के लिए भक्तों को मासिक संकल्प राशि देनी होगी।
संकल्पित ब्राह्मण की प्रतिदिन की यात्रा, सेवा और दान की लाइव लोकेशन, यूट्यूब लाइव स्ट्रीम, तथा फोटो और वीडियो अपडेट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
- जब आप स्वयं नहीं चल सकते, तो भी आपकी आस्था आगे बढ़ सकती है!आइए, संकल्प लें और अपने लिए अनंत पुण्य, आशीर्वाद और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खोलें।
- हमारी वेबसाइट, मेल, व्हाट्सएप्प या कॉल के द्वारा हमे चयनित सेवा के बारे में विस्तार से बताये।
- हमारे प्रतिनिधि द्वारा आपको शीघ्र ही सेवा शुल्क बता दिया जाएगा।
- हमारे ब्राह्मण जन द्वारा आपको शुभ मुहूर्त के समय बता दिए जाएंगे।आपके द्वारा चयनित शुभ मुहूर्त पर ब्राह्मण द्वारा आपको फोन पर या प्रत्यक्ष संकल्प दिलवाया जाएगा। (संकल्प के समय 2 सुपारी या लांग का जोड़ा, रोली/थोड़े चांवल या थोड़े पुष्प या 1 नारियल व शुद्ध जल साथ रखें)
- यदि आप भारत में हैं और अगर संभव हो तो संकल्पित नारियल या पुष्प/सुपारी को कोरियर द्वारा हमें भेज दें। यदि आप भारत से बाहर हैं और कोरियर सम्भव नही है तो संकल्पित शुल्क हमें ऑनलाइन ट्रांसफर कर दें।
- हम आपके द्वारा चयन की गई सेवा के लिए संकल्पित नियुक्त कर उसे प्रत्यक्ष रुप से आप से जोड़ देंगे।
- संकल्प सेवा के प्रारंभ से अंत तक संकल्पित व्यक्ति को फ़ोन व जीपीएस के द्वारा आपसे कनेक्ट रखा जाएगा।
- सेवा के प्रारंभ से अंत तक संकल्पित व्यक्ति आपको अपनी लाइव लोकेशन, करंट लोकेशन (दिन में 5 बार) व स्थान की तस्वीरें ( दिन में 5, या चाहे गए स्थान की) देते रहेंगे।
- सेवा के समापन होने पर उसकी सूचना व साक्ष्य आपको दिए जाएंगे।
- चढ़ाया गया प्रशाद तथा ओम संकल्प निशान आपको भेजा जायेगा।
- पदयात्रा प्रतिदिन – आपकी आस्था, हमारी सेवा!