
कई लोग अपनी व्यक्तिगत, स्वास्थ्य या अन्य मजबूरियों के कारण स्वयं पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं कर पाते। 'ओम संकल्प' इस समस्या का समाधान प्रदान करता है। हम आपकी ओर से योग्य ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से पूजा, अनुष्ठान और धार्मिक कार्य संकल्प पद्धति के द्वारा करवाते हैं, ताकि आपका संकल्प पूर्ण हो और आपको आध्यात्मिक संतोष प्राप्त हो।
जीवन की अंतिम यात्रा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, जितनी जीवन की शुरुआत। हर व्यक्ति का यह अधिकार है कि उसका अंतिम संस्कार सम्मान, श्रद्धा और शास्त्रीय विधि से हो। ओम संकल्प सेवा संस्थान की ये सेवा उन लोगों के लिए है "जो चाहते हैं कि उनकी अंतिम यात्रा भी सम्मान, श्रद्धा और शास्त्रसम्मत विधि-विधान के साथ पूर्ण हो — चाहे उस समय उनके अपने साथ हो पाएं या नहीं।
जो लोग शारीरिक रूप से अक्षम हैं, लेकिन खाटू श्याम जी या अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा का संकल्प लेना चाहते हैं, उनके लिए हमने 'पदयात्रा प्रतिदिन' सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत, ब्राह्मणों द्वारा आपकी ओर से प्रतिदिन संकल्प पद्धति के द्वारा पदयात्रा करवाई जाती है, जिससे आपका संकल्प पूर्ण होता है और आपकी श्रद्धा को साकार रूप मिलता है।
ओम संकल्प सेवा संस्थान (रजि.) के माध्यम से अब श्रद्धालुजनों को पूजा, हवन, यज्ञ, संस्कार एवं शुभ कार्यों के लिए अनुभवी एवं योग्य ब्राह्मण घर पर ही उपलब्ध कराए जाते हैं। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति तक शास्त्रसम्मत, शुद्ध एवं सरल धार्मिक सेवाएं विश्वास और पारदर्शिता के साथ पहुँचें।